RPSC School Lecturer Vacancy 2025: राजस्थान में अध्यापक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) के 3225 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 12 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
RPSC School Lecturer Eligibility 2025: (योग्यता और आयु सीमा)
राजस्थान शिक्षक भर्ती 2025 (Rajasthan Teacher Bharti 2025) के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को विस्तृत रूप से अधिसूचना में बताया गया है। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ B.Ed., M.Ed., M.P.Ed. या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यकारी ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी आवश्यक है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।
Rajasthan Teacher Bharti 2025: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा तालिका
पद क्रमांक | आवश्यक योग्यता (Qualification) | अतिरिक्त आवश्यकता |
---|---|---|
1 से 12, 14 से 16 | संबंधित विषय में स्नातकोत्तर + शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा (NCTE/सरकार मान्यता प्राप्त) | – |
13 | गृह विज्ञान में स्नातकोत्तर + शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा | – |
17 | जीवन विज्ञान/प्राणीशास्त्र/वनस्पति विज्ञान आदि में स्नातकोत्तर (UG स्तर पर बॉटनी + जूलॉजी आवश्यक) + शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा | – |
18 | वाणिज्य में स्नातकोत्तर (कम से कम दो शिक्षण विषय) + शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा | – |
19 | चित्रकला में स्नातकोत्तर / 4-5 वर्षीय डिप्लोमा (मान्यता प्राप्त संस्थान से) | – |
20 | संगीत में स्नातकोत्तर या समकक्ष | – |
21 | स्नातक + M.P.Ed. (2 वर्ष) | – |
22 से 27 | स्नातक + शारीरिक शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा + NIS प्रमाण पत्र (संबंधित विषय) | अनिवार्य |
आयु सीमा (RPSC School Lecturer Age Limit)
श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु | आयु में छूट |
---|---|---|---|
सामान्य (UR) | 21 वर्ष | 40 वर्ष | – |
आरक्षित वर्ग | 21 वर्ष | 40 वर्ष से अधिक | सरकार के नियम अनुसार |
RPSC School Lecturer Vacancy 2025 Subject Wise Posts: पद के अनुसार भर्ती विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
हिंदी | 710 |
अंग्रेजी | 307 |
संस्कृत | 70 |
उर्दू | 140 |
इतिहास | 170 |
राजनीति विज्ञान | 350 |
भूगोल | 270 |
अर्थशास्त्र | 34 |
समाजशास्त्र | 22 |
गृह विज्ञान | 70 |
रसायन विज्ञान | 177 |
भौतिकी | 94 |
जीव विज्ञान | 85 |
वाणिज्य | 430 |
चित्रकला | 180 |
शारीरिक शिक्षा | 73 |
अन्य विषय + कोच मिलाकर कुल पद | 3225 |
How to Apply for RPSC Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- या फिर SSO पोर्टल पर लॉगइन करके Citizen App (G2C) में Recruitment Portal चुनें।
- सिटीजन एप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
- ओटीआर होने के बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉग इन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म डायरेक्ट लिंक
- नोटिफिकेशन लिंक
RPSC School Lecturer आवेदन फीस
आवेदन शुल्क (Application Fee) सामान्य, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये है। आवेदन में संशोधन हेतु करेक्शन शुल्क: 500 रुपये जमा करना होगा।
RPSC School Lecturer Bharti 2025 राजस्थान के युवाओं के लिए अध्यापक और कोच बनने का एक बड़ा अवसर है। अगर आप योग्य हैं तो अंतिम तारीख से पहले आवेदन जरूर करें और भविष्य की तैयारी शुरू करें।