बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) के 935 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आज यानी 27 अगस्त 2025 से ऑनलाइन माध्यम से बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 सितंबर 2025 निर्धारित है।
Bihar AEDO Notification 2025: विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 935 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। परीक्षा तिथि की डेट्स बाद में घोषित की जाएगी।
कार्यक्रम | विवरण |
भर्ती निकाय | बिहार लोक सेवा आयोग |
पोस्ट | सहायक शिक्षा विकास अधिकारी |
पदों की संख्या | 935 |
नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि | 22 अगस्त 2025 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 27 अगस्त 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 26 सितंबर 2025 |
परीक्षा चरण | लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन |
आधिकारिक वेबसाइट | बीपीएससी |
पदों की वर्ग के अनुसार संख्या
बीपीएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से 935 पदों पर भर्ती की जाएगी। कैटेगरी के अनुसार अनरिजर्व के लिए 374 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 93 पद, एससी के लिए 150 पद, एसटी के लिए 10 पद, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 168 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 112 पद और पिछड़े वर्गों की महिला वर्ग के लिए 28 पद आरक्षित हैं।
BPSC AEDO: एप्लीकेशन प्रॉसेस
- आधिकारिक BPSC वेबसाइट पर जाएं
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस जमा करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।
एईडीओ बीपीएससी आवेदन शुल्क 2025
बीपीएससी एईडीओ अधिसूचना 2025 के अनुसार, प्रत्येक उम्मीदवार को केवल ₹100 का परीक्षा शुल्क देना होगा। निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त, उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा निर्धारित अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा, जो बैंक लेनदेन शुल्क के रूप में लिया जाएगा।जिन उम्मीदवारों के पास आधार नंबर नहीं है उनको बायोमेट्रिक फीस के रूप में 200 रुपये का भुगतान अलग से करना होगा।
योग्यता एवं मापदंड
बीपीएससी एईडीओ भर्ती 2025 के लिए निर्धारित योग्यता पूरी करना अनिवार्य है तभी आप भर्ती के लिए एलिजिबल माने जायेंगे। पात्रता शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा की जानकारी निम्नलिखित है-
- आवेदकों की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।
बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आधिकारिक अधिसूचना और परीक्षा तिथियों की घोषणा के बाद BPSC AEDO एडमिट कार्ड 2025 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करके आधिकारिक BPSC वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथि और समय, और परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जैसे आवश्यक विवरण होंगे।
बिहार AEDO उत्तर कुंजी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बिहार सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AED) परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी नहीं की गई है। उत्तर कुंजी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर कुंजी जारी होने और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।
बीपीएससी एईडीओ परिणाम
BPSC AEDO परिणाम 2025 अभी घोषित नहीं किया गया है। परिणाम BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य आवश्यक विवरणों के लिए वेबसाइट देखते रहें।