RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें चेक करने का आसान तरीका

RRB NTPC Result 2025

आरआरबी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC Graduate) पदों के लिए CBT-1 परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब RRB NTPC Result 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि रिजल्ट इस हफ्ते घोषित किया जा सकता है। हालांकि, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अभी तक आधिकारिक परिणाम तिथि जारी नहीं की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए लगातार RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

RRB NTPC Graduate Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट

आरआरबी की ओर से एनटीपीसी रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी सीबीटी 1 एग्जाम में सफलता प्राप्त कर लेंगे वे सीबीटी 2 के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंटतिथि
CBT-1 परीक्षा5 जून से 24 जून 2025
CBT-1 रिजल्टसितंबर 2025
CBT-2 परीक्षाअक्टूबर–नवंबर 2025 (संभावित)
स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्टदिसंबर 2025 (संभावित)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)जनवरी 2026 (संभावित)
फाइनल रिजल्टफरवरी 2026 (संभावित)

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम की जांच कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स चेक करें।  

  • आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट जारी होने पर पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद उत्तर रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकेंगे।

रिजल्ट के साथ कटऑफ एवं फाइनल आंसर की भी होगी जारी

रिजल्ट जारी होने के साथ ही आरआरबी की ओर से कैटेगरी वाइज भी जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी तय कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती के अगले चरण सीबीटी 2 के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके साथ ही फाइनल उत्तर कुंजी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी। इस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं मिलेगा।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2865 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  इसमें से पदानुसार चीफ कॉमर्शियल/ टिकट सुपरवाइजर के लिए 1736 पद, स्टेशन मास्टर के लिए 994 पद, गुड ट्रेन मैनेजर के लिए 3144 के लिए पद, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट/ टाइपिस्ट के लिए 1507 पद और सीनियर क्लर्क/ टाइपिस्ट के लिए 732 पद आरक्षित हैं।
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। चयनित और शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम रूप से संबंधित रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment

Need Help?