उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करना होगा।
एडमिट कार्ड जारी
यूपीएसएसएससी की ओर से एडमिट कार्ड 1 सितंबर को जारी किये गए हैं। परीक्षा का आयोजन 6 एवं 7 सितंबर को करवाया जायेगा।
महवपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम (Event) | तिथि (Date) |
---|---|
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि | 27 अगस्त 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि (जारी) | 1 सितंबर 2025 |
यूपीएसएसएससी PET एग्जाम डेट | 6 एवं 7 सितंबर 2025 |
आंसर की जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
यूपी पीईटी एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए गए हैं। नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं-
- स्टेप 1: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: अब लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- स्टेप 4: इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
UPSSSC PET Admit Card 2025 Link

ईमेल से भी एडमिट कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड
यूपीएसएसएससी की ओर से सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा गया है जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा की तिथि
यूपी पीईटी 2025 एग्जाम का आयोजन राज्य के 48 जनपदों में निर्धारित केंद्रों पर 6 सितंबर (शनिवार) एवं 7 सितंबर 2025 (रविवार) को करवाया जायेगा।
शिफ्ट एवं टाइमिंग
यूपी पीईटी परीक्षा दोनों ही दिन परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी।
UPSSSC PET Exam Pattern 2025: एग्जाम पैटर्न
UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न समूह “C” भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित करना है।
इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके लिए 100 अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।
परीक्षा का स्तर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जायेगा वहीं गलत उत्तर देने पर 0.25 मार्क्स की माइनस मार्किंग की जाएगी।
विषय के अनुसार प्रश्न, अंक
विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन | 05 | 05 |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 05 | 05 |
भूगोल | 05 | 05 |
भारतीय संविधान एवं सार्वजनिक प्रशासन | 05 | 05 |
सामान्य विज्ञान | 05 | 05 |
प्राथमिक अंकगणित | 05 | 05 |
तार्किक विवेचन (Logical Reasoning) | 05 | 05 |
सामान्य हिंदी | 05 | 05 |
सामान्य अंग्रेजी | 05 | 05 |
वर्तमान घटनाएँ (Current Affairs) | 10 | 10 |
सामान्य जागरूकता | 10 | 10 |
ग्राफ व्याख्या और विश्लेषण | 10 | 10 |
तालिका व्याख्या और विश्लेषण | 10 | 10 |
अन्य (समसामयिक विषय) | 15 | 15 |
कुल | 100 | 100 |
महत्वपूर्ण अपडेट
सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर वे एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं और साथ ही एक ओरिजिनल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस में से एक लेकर जाएं। प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के बिना आपको केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से कर लें डाउनलोड
यूपीएसएसएससी की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की डिटेल हासिल कर सकते हैं और अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। सिटी स्लिप अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।