हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। वर्तमान समय में इस स्टेट में कुल 22 जिले हैं। इस राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है। राज्य का क्षेत्रफल लगभग 44,212 वर्ग किलोमीटर है और इसमें कुल 22 जिले हैं। हरियाणा की आधिकारिक भाषा हिंदी तथा प्रमुख बोली हरियाणवी है। यह राज्य औद्योगिक और कृषि दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। हरियाणा को “भारत का हरित प्रदेश” भी कहा जाता है। इस प्रदेश से एथलीट एवं सैनिक परंपरा में को आगे बढ़ाने में अग्रणी रहा है।
हरियाणा राज्य के जनपदों के नाम
विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर ही हरियाणा राज्य के जिलों के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में स्टेट के जनपदों की जानकारी होने बेहद आवश्यक है। इस राज्य में कुल 22 जिले हैं जिनकी लिस्ट आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।
क्रमांक | जिले का नाम |
1 | अंबाला |
2 | भिवानी |
3 | चरखी दादरी |
4 | फरीदाबाद |
5 | फतेहाबाद |
6 | गुरुग्राम |
7 | हिसार |
8 | झज्जर |
9 | जींद |
10 | कैथल |
11 | करनाल |
12 | कुरुक्षेत्र |
13 | महेंद्रगढ़ |
14 | नूंह (मेवात) |
15 | पलवल |
16 | पंचकूला |
17 | पानीपत |
18 | रेवाड़ी |
19 | रोहतक |
20 | सिरसा |
21 | सोनीपत |
22 | यमुनानगर |
प्रमुख जिलों के बारे में महत्वपूर्ण बातें
फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे जिलों को राज्य में औद्योगिक व कॉरपोरेट हब के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा करनाल को “चावल का कटोरा” कहा जाता है। कुरुक्षेत्र प्राचीन काल से धार्मिक व एतिहासिक महत्व रखता है। पानीपत जनपद तीन प्रमुख युद्धों के लिए प्रसिद्ध है।
हरियाणा के सबसे बड़े और सबसे छोटे के बारे में डिटेल
हरियाणा का सबसे बड़ा जिला हिसार (Hisar) है। इसके क्षेत्रफल लगभग 3,983 वर्ग किलोमीटर है और इसका मुख्यालय हिसार है। इस जिले में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) स्थित है। यह कृषि और शिक्षा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इसे जनपद को “स्टील सिटी” और “हरियाणा का डिट्रॉइट” भी कहा जाता है।
इसके अलावा हरियाणा का सबसे छोटा जिला पंचकूला (Panchkula) है जिसका क्षेत्रफल लगभग 898 वर्ग किलोमीटर है। यह जिला शिमला और चंडीगढ़ के पास स्थित है। मोरनी हिल्स और सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध। चंडीगढ़ से सटा होने के कारण यहाँ आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh Districts List: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम की लिस्ट, 18 मंडलों में बंटा है स्टेट