Home / GK / States and Capitals of India 2025: भारत पूर्ण राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सूची एवं उनकी राजधानी की लिस्ट

States and Capitals of India 2025: भारत पूर्ण राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सूची एवं उनकी राजधानी की लिस्ट

States and Capitals of India 2025


भारत एक विशाल और विविधताओं से भरा हुआ देश है, जो 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों (Union Territories) से मिलकर बना है। यदि आप UPSC, SSC, Railway, Banking, Defence या State PCS जैसे Competitive Exams की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए भारत के सभी States and Capitals की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

अक्सर GK & Current Affairs से जुड़े प्रश्नों में “भारत के राज्य और उनकी राजधानियां” पूछी जाती हैं। इसलिए यहां हम आपके लिए Bharat ke Rajya aur Rajdhani 2025 की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।

भारत के पूर्ण राज्य और उनकी राजधानियां

भारत में कुल 28 पूर्ण राज्य हैं। हर राज्य की एक राजधानी होती है जहां से राज्य के सभी कार्यों की देख रेख और कानून व्यवस्था पर नजर रखी जाती है। आप नीचे टेबल से सभी राज्यों के नाम व राजधानी चेक कर सकते हैं।

राज्य और उनकी राजधानियां

क्रम संख्याराज्य का नामराजधानी
1.आंध्र प्रदेशअमरावती
2.  अरुणाचल प्रदेशईटानगर
3.असमदिसपुर
4.बिहारपटना
5.छत्तीसगढ़रायपुर
6.गोवापणजी
7.गुजरातगांधीनगर
8.हरियाणाचंडीगढ़
9.हिमाचल प्रदेशशिमला
10.झारखंडरांची
11.कर्नाटकबेंगलुरु
12.केरलतिरुवनंतपुरम
13.मध्य प्रदेशभोपाल
14.महाराष्ट्रमुंबई
15.मणिपुरइम्फाल
16.मेघालयशिलांग
17.मिजोरमआइजोल
18.नागालैंडकोहिमा
19.ओडिशाभुवनेश्वर
20.पंजाबचंडीगढ़
21.राजस्थानजयपुर
22.सिक्किमगंगटोक
23.तमिलनाडुचेन्नई
24.तेलंगानाहैदराबाद
25.त्रिपुराअगरतला
26.उत्तर प्रदेशलखनऊ
27.उत्तराखंडदेहरादून
28.पश्चिम बंगालकोलकाता

केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानियां

भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी के लिए एक राजधानी निश्चित है जिसकी जानकारी आप यहां से चेक कर सकते हैं।

क्रम संख्याकेंद्र शासित प्रदेश का नाम राजधानी
1. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहपोर्ट ब्लेयर
2.चंडीगढ़चंडीगढ़
3.दादरा और नगर हवेली और दमन और दीवदमन
4.दिल्लीनई दिल्ली
5.जम्मू और कश्मीरश्रीनगर (ग्रीष्मकालीन), जम्मू (शीतकालीन)
6.लद्दाखलेह
7.लक्षद्वीपकवरत्ती
8.पुडुचेरीपुडुचेरी

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का मुखिया कौन होता है?

भारत में प्रशासनिक दृष्टि से पूर्ण राज्य (States) और केंद्रशासित प्रदेश (Union Territories) होते हैं। दोनों का संचालन अलग-अलग व्यवस्था के तहत किया जाता है।

राज्यों का मुखिया
भारत के 28 राज्यों में मुख्यमंत्री (Chief Minister) शासन का मुख्य कार्यभार सँभालते हैं। मुख्यमंत्री ही राज्य की कानून व्यवस्था, विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को पूरा करवाते हैं। राज्यपाल (Governor) राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी शक्तियां मुख्यमंत्री के पास होती हैं।

केंद्रशासित प्रदेशों का मुखिया
सामान्यतः केंद्रशासित प्रदेशों का संचालन राज्यपाल (Governor) या प्रशासक (Administrator/Lieutenant Governor) द्वारा किया जाता है, जिन्हें केंद्र सरकार नियुक्त करती है। हालांकि, कुछ Union Territories जैसे- दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री का चुनाव भी किया जाता है। इन राज्यों/यूटी में विधानसभा होती है और कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास रहते हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *