UP Police Vacancy 2025

उत्तर प्रदेश में एक और बड़ी पुलिस भर्ती की घोषणा हो चुकी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आगामी भर्तियों का कैलेंडर (UP Police Calendar 2025-2026) जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि पुलिस कॉन्स्टेबल के 22,605 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन नवंबर 2025 में जारी होगा और उसी के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा इस कैलेंडर में पुलिस विभाग में वर्ष 2025-26 के दौरान होने वाली अन्य भर्तियों की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई है।

कॉन्स्टेबल, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर होगी भर्ती

यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी भर्ती कैलेंडर के अनुसार इस बार सबसे अधिक रिक्तियां पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर रहेंगी, जिनकी संख्या 22,605 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A, सहायक रेडियो परिचालक, पुलिस सब-इंस्पेक्टर (Confidential), एसआई क्लर्क, अकाउंट्स सहित अन्य विभिन्न पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

भर्ती विवरण 

पद का नामकुल पदविज्ञापन/ परीक्षा डेट
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A1129लिखित परीक्षा : अक्टूबर/नवंबर 2025
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस, पीएसी प्लाटून कमांडर, सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल)4543विज्ञापन : अगस्त 2025
पुलिस सब-इंस्पेक्टर (Confidential), पुलिस असिस्टेंट एसआई (क्लर्क), पुलिस असिस्टेंट एसआई (अकाउंट्स)921परीक्षा : अक्टूबर/नवंबर 2025
सहायक रेडियो परिचालक44नोटिफिकेशन : अक्टूबर/नवंबर 2025
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A1153नोटिफिकेशन : अक्टूबर/नवंबर 2025
आरक्षी/पुलिस कॉन्स्टेबल (नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला आरक्षी, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस)22605नोटिफिकेशन : नवंबर 2025
पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)345विज्ञापन : दिसंबर 2025

सबसे ज्यादा कॉन्स्टेबल पदों पर होगी भर्ती

जो उम्मीदवार यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपनी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इस भर्ती के तहत 22,605 पदों के लिए नोटिफिकेशन नवंबर 2025 में जारी किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया भी उसी समय शुरू होगी।

पात्रता मानदंड के अनुसार, अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 से 28 वर्ष (पद/श्रेणी अनुसार) तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में शासन के नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment

Need Help?