यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) भर्ती 2025 मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम का नोटिफिकेशन पीडीएफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, आईएफएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर से 23 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।
एग्जाम शिफ्ट एवं टाइमिंग
यूपीएससी आईएफएस मेंस एग्जाम 2025 का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
डेट | विषय/ पहली शिफ्ट | विषय/ दूसरी शिफ्ट |
---|---|---|
16 नवंबर 2025 | सामान्य अंग्रेजी | सामान्य ज्ञान |
17 नवंबर 2025 | रेस्ट डे | रेस्ट डे |
18 नवंबर 2025 | गणित प्रश्नपत्र-I / सांख्यिकी प्रश्नपत्र-I | गणित प्रश्नपत्र-II / सांख्यिकी प्रश्नपत्र-II |
19 नवंबर 2025 | सिविल इंजीनियरिंग पेपर-I / केमिकल इंजीनियरिंग पेपर-I / मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-I / जूलॉजी पेपर-I | सिविल इंजीनियरिंग पेपर-II / केमिकल इंजीनियरिंग पेपर-II / मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-II / जूलॉजी पेपर-II |
20 नवंबर 2025 | कृषि अभियांत्रिकी प्रश्नपत्र-I / पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान प्रश्नपत्र-I / भौतिकी प्रश्नपत्र-I | कृषि अभियांत्रिकी प्रश्नपत्र-II / पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान प्रश्नपत्र-II / भौतिकी प्रश्नपत्र-II |
21 नवंबर 2025 | रसायन विज्ञान पेपर-I / वनस्पति विज्ञान पेपर-I | रसायन विज्ञान प्रश्नपत्र-II / वनस्पति विज्ञान प्रश्नपत्र-II |
22 नवंबर 2025 | भूविज्ञान पेपर-I | भूविज्ञान पेपर-II |
23 नवंबर 2025 | कृषि पेपर-I / वानिकी पेपर-I | कृषि पेपर-II / वानिकी पेपर-II |
जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
यूपीएससी आईएफएस मेंस एग्जाम 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आयोग द्वारा बताई गई निर्धारित स्टेप्स का पालन करना होगा।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका
- यूपीएससी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड जारी होते ही लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल्स (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
- जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर जाते समय वे अपने साथ एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।